कटनीमध्य प्रदेश

दुकान की शटर काटकर लाखों के मोबाइल ले गए चोर, पुलिस ने दर्ज की 90 हजार की चोरी, वारदात कैमरे में कैद

कटनी, यशभारत। कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए शहर के व्यस्तत सब्जी मंडी क्षेत्र में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बिना चेहरा कव्हर किए एक चोर सामने आए वीडियो में दुकान से मोबाइल चुराता दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह शटर के नीचे से चोर ने दुकान में एंट्री की और उसके बाद दुकान में रखें मोबाइलों को एक.एक कर बाहर अपने साथी को देता रहा। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सब्जी मंडी स्थित मोबाइल युग नामक दुकान में रात करीब ढाई बजे बजे चोरी की यह घटना हुई। बताया जाता है कि तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दुकान का शटर बीच से काट दिया और अंदर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान से करीब 32 महंगे स्मार्ट फोन पार कर दिए है। जिनकी बाजार में कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। सुबह जब सफाई कर्मचारियों ने दुकान का टूटा हुआ शटर देखा, तब मामले की जानकारी दुकान मालिक गांधी हिंदुजा और पुलिस को दी गई। दुकान में लगे कैमरों ने चोरों की हर हरकत को रिकॉर्ड किया है। फुटेज में तीनों बदमाश स्पष्ट रूप से मोबाइल बटोरते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर हुलिए की शिनाख्त कर रही है। सब्जी मंडी जैसे प्रमुख इलाके में हुई इस चोरी से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन हो रही वारदातों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में चोर बड़े आराम से अपने मंसूबे पूरे करते दिख रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने गांधी हिंदूजा निवासी शास्त्री कालोनी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दुकान से अज्ञात चोर ओप्पो, वीवो एवं रियलमी कंपनी के मोबाइल फोन कीमती 90 हजार रूपए पार कर दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button