इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को होगा मतदान

 चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को होगा मतदान

 चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

नई दिल्ली, यश भारत भारतीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा की रिक्त होने वाली 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की 7 सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा।महाराष्ट्र के अलावा ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की रिक्त सीटों के लिए भी इसी चरण में चुनाव होंगे।

महाराष्ट्र से राज्यसभा के जिन सात सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, उनमें डॉ. भागवत किशनराव कराड, डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान, प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी, शरदचंद्र गोविंदराव पवार, धैर्यशील मोहन पाटील, रजनी अशोकराव पाटील और रामदास आठवले शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 5 मार्च 2026 तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि 9 मार्च तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान केवल निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष बैंगनी स्केच पेन का ही उपयोग अनिवार्य होगा।

संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को 20 मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।राज्यसभा चुनावों को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी तेज होने की संभावना है, क्योंकि इन सात सीटों पर होने वाला मुकाबला राज्य के राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button