इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बजट से पहले गरजा विपक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का तीसरे दिन भी हंगामा

 महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने धरना

बजट से पहले गरजा विपक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का तीसरे दिन भी हंगामा

महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने धरना

भोपाल ,यशभारत। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायक और पदाधिकारी विधानसभा परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और तख्तियां-बैनर लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

विधायकों ने बजट पेश होने से पहले ही सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसी तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार जनता की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर सरकार ठोस कदम उठाने में विफल रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए और सरकार से जवाब की मांग करते रहे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि बजट में आम जनता, किसानों और युवाओं के लिए ठोस प्रावधान नहीं किए गए तो उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button