देश

बजट सत्र से पहले तीनों विवादित मंत्रियों को हटाएं मुख्यमंत्री, कटनी पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने की मांग। कांग्रेसजनों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

कटनी, यशभारत। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज शहडोल जाते हुए कुछ समय के लिए कटनी में रुके। यहां कांग्रेसजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बजट सत्र शुरू होने से पूर्व प्रदेश की मोहन सरकार में शामिल तीन मंत्रियों को तत्काल हटाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी हो रही है और गंभीर आरोपों के बावजूद मंत्रियों का पद पर बने रहना सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है। उनका कहना है कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सख्त निर्णय लेना चाहिए और तीनों मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए।

इन मंत्रियों पर उठाए सवाल

– विजय शाह पर देश की बेटी और भारतीय सेना के अपमान से जुड़े कथित बयान को लेकर आपत्ति जताई।
– राजेंद्र शुक्ल के कार्यकाल में छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से बच्चों की मौत के मामले को उठाया।
– कैलाश विजयवर्गीय पर अपने क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पाने का आरोप लगाया।

पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि बजट सत्र से पहले इन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया तो यह संदेश जाएगा कि सरकार आरोपों पर मौन समर्थन दे रही है। बजट सत्र की शुरुआत प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है। पटवारी ने एक बार फिर दोहराया की 2028 में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है तब आदिवासियों की जमीन उन्हें वापस दिलाई जाएगी। पत्रकारों के सवाल पर जबाब देते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों को बेच रही है इसी का नतीजा है पीपी मोड़ पर मेडिकल कालेज खोल जा रहे है।उन्होंने साफ कहा प्रदेश सरकार अर्थिक तंगी से जूझ रही है और सरकार में कर्ज बढ़ रहा है।

शर्मसार है देश

पटवारी ने कहा कि सेक्स फाइल में मोदी का नाम आने से देश पूरा देश शर्मसार है। मोदी सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है। इस दौरान सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कर्ण सिंह चौहान,राकेश जैन कक्का, यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रांधेलिया, मंजू निषाद, राजा जगवानी, प्रेम बत्तरा,ब्लाक अध्यक्ष जित्तू गुप्ता,चोखे भाईजान आईटी सेल सुरेंद्र सिंह राणा, मुकेश परोहा, अजय खटीक, कमल पांडे,अजय कोल दिग्विजयसिंह, मंगल सिंह, जय जैसवानी, मुन्ना कुशवाहा, जार्ज डेविड, अर्जुन सिंह इमरान खान दीपक सिंह तुलाराम गोटिया दुर्गावती कोल सलाहुद्दीन कल्पना पाठक शोभा मंगलानी प्रमिला मरावी दुर्गावती सुरेश पांडे की मौजूदगी रही।Screenshot 20260213 131134 WhatsApp3

Screenshot 20260213 131131 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button