मध्य प्रदेशराज्य
बिजली की किल्लत : बिल जमा करने के बाद भी काट दिए 10 डीटीआर कनेक्शन , परेशान रहवासियों ने किया मुख्यालय का घेराव , कहा – बच्चे दे रहे हैं 10th 12th के एग्जाम

यशभारत डिंडोरी | डिंडोरी जिले के बजाग तहसील मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर के ग्रामीणों को जब पता चला कि उनके घर का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा घरेलू कनेक्शन कट कर दिया गया है तो गुससाए ग्रामीणों ने बजाग मुख्यालय स्थित बिजली आफिस का घेराव कर दिया। बिजली कटौती से निराश ग्रामीणों ने अधिकारियों पर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया है ग्रामीणों ने बताया कि हमारे द्वारा समय पर बिजली बिल जमा कर दिए गए हैं पर कुछ लोगों के द्वारा बिल जमा ना करने के कारण ट्रांसफार्मर से लाईट बंद कर दिया गया है जिससे उनको अंधेरे में रात गुजारना पड़ेगा। हमारे मोहल्ले में बहुत से बच्चे कक्षा 12 वी और दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं जिन को अंधेरे में पढ़ाई करना बहुत मुश्किल होगा जिससे उनके परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि जिन लोगों ने बिल नहीं पटाया है उनकी सजा हमारे बच्चों को दी जा रही है जिसके चलते पूरे ट्रांसफार्मर से ही बत्ती गुल करने के कारण मोहल्ला में अंधेरा है।
इनका कहना है …
हम लोग बिल जमा कर दिए हैं पर कुछ ग्रामीण बिल नहीं जमा किए है जिसके चलते ट्रांसफार्मर से लाइट बंद कर दी गई है और हम लोग अंधेरे में रह रहे हैं जबकि नियम में ट्रांसफार्मर से लाईट बंद करने का नहीं है – दशरथ ग्रामीण
मेरा कक्षा 12वीं का एग्जाम चल रहा है और हमारे गांव में ट्रांसफार्मर बंद कर दिए हैं जिस अंधेरे में पढ़ाई कैसे करूंगा 18 तारीख को फिर से मेरा पेपर है- हेमंत,विद्यार्थी
वरिष्ठ अधिकारियों की निर्देश पर लाइट बंद कर दी गई है उच्च अधिकारियों का निर्देश आया था इसलिए अनेक गांवों के लाइट बंद की गई है लगभग क्षेत्र में 10 डीटीआर ट्रांसफार्मर आज बंद किए हैं, बिजली बिल जैसे जमा होगा बिजली बहाल कर दी जाएगी – तन्ने लाल बैगा, जेई







