जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक रीढ़, भारत की वित्तीय ईमानदारी के ‘साइलेंट आर्किटेक्ट’ हैं – विवेक तन्खा

Chartered Accountants are the economic backbone of the country, the 'silent architects' of India's financial integrity – Vivek Tankha

चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक रीढ़, भारत की वित्तीय ईमानदारी के ‘साइलेंट आर्किटेक्ट’ हैं – विवेक तन्खा

जबलपुर, यश भारत। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्लेनरी सेशन–2 को संबोधित करते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल आंकड़ों और खातों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे भारत की वित्तीय ईमानदारी और आर्थिक विकास के साइलेंट आर्किटेक्ट हैं।

IMG 20260130 WA0107

अपने संबोधन में विवेक तन्खा ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका आधार स्तंभ की तरह है। सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन से लेकर निजी क्षेत्र में वित्तीय अनुशासन कायम रखने तक, हर स्तर पर सीए प्रोफेशनल्स देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

IMG 20260130 WA0102

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, टैक्स रिफॉर्म और कॉरपोरेट गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चार्टर्ड अकाउंटेंट की विशेषज्ञता ने भारत की वैश्विक आर्थिक साख को मजबूती प्रदान की है।

IMG 20260130 WA0103

विवेक तन्खा ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में भी आर्थिक पारदर्शिता, निवेशकों के भरोसे और संस्थागत मजबूती के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button