जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नाले में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी अधारताल पुलिस

जबलपुर, यश भारत। अधारताल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब करौंदा बायपास स्थित चौबे धर्म कांटा के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव नाले में तैरता हुआ पाया गया। स्थानीय राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची अधारताल पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच और हुलिए के आधार पर मृतक की उम्र करीब 70 से 75 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, हालांकि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button