मध्य प्रदेशराज्य

ईओडब्लू का ट्रैप : 1 हज़ार रुपये रिश्वत लेते कम्प्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, प्रभारी तहसीलदार भी पकड़े गए

Table of Contents

रीवा। ईओडब्लू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) रीवा टीम ने गुढ़ तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10000,रुपये की रिश्वत लेते हुए एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार किसी फाइल के निपटारे को लेकर प्रभारी तहसीलदार अरुण यादव के पास डीलिंग की गई थी, जिसके बाद रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद ईओडब्लू टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रैप कार्रवाई में प्रभारी तहसीलदार अरुण यादव को भी ईओडब्लू टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल ईओडब्लू टीम तहसील कार्यालय के एक बंद कमरे में आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button