मध्य प्रदेशराज्य

आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए वृद्ध दंपत्ति पर किया जानलेवा हमला , पति की मौके पर ही मौत

Table of Contents

रीवा| जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए एक वृद्ध दंपत्ति पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

सोहागी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मुख्य आरोपियों करण चौधरी और जीतू उर्फ अजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी करने घर में घुसे थे, लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति ने उन्हें देख लिया। बदमाशों ने बदनामी और चोरी पकड़े जाने के डर से दोनों पर हमला कर दिया।

 यह जघन्य अपराध गांव के ही लोगों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने शुरू में अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की, लेकिन सख्त पूछताछ में पूरा सच सामने आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button