ATM से पैसे निकालने पर अब इतना लगेगा चार्ज,पैसा निकालने से पहले जान लें नए नियम
सेविंग्स और सैलरी अकाउंट होल्डर्स पर पड़ेगा ज़्यादा असर

नई दिल्ली, एजेंसी। अगर आप एसबीआई के एटीएम से अक्सर पैसे निकालते हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. क्योंकि एसबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम और ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीनों से जुड़े चार्जेस में बदलाव किया है. यह बदलाव दूसरे बैंकों केएटीएम पर किए गए ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. यह बदलाव इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी के कारण किया गया है.
इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर उन सेविंग्स और सैलरी अकाउंट होल्डर्स पर पड़ेगा जो नॉन-एसबीआइएटीएम पर तय लिमिट से ज़्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं. एसबीआई के अपने एटीएम पर किए गए ट्रांजैक्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि बैंक के एटीएम पर ट्रांजैक्शन पहले की तरह ही रहेंगे.
नए सिस्टम के तहत, अगर कोई कस्टमर फ्री लिमिट खत्म होने के बाद नॉन-एसबीआई एटीएम से कैश निकालता है, तो उससे हर बार 2& रुपये प्लस जीएसटी चार्ज लिया जाएगा. पहले यह फीस 21 रुपये प्लस जीएसटी थी. बैलेंस इन्क्वायरी या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए फीस बढ़ाकर 11 रुपये प्लस जीएसटी कर दी गई है, जो पहले 10 रुपये प्लस जीएसटी थी.







