मध्य प्रदेशराज्य

आरक्षक की आत्महत्या के बाद नर्स पत्नी ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन, आईसीयू में भर्ती

दमोह। रविवार को सागर सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक रूपेश साहू, निवासी दमोह द्वारा अपने निवास पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया जा रहा है कि जैसे ही आरक्षक रूपेश साहू की मृत्यु की सूचना उनकी पत्नी को मिली, जो जिला अस्पताल दमोह में नर्स के पद पर पदस्थ हैं, वह सदमे में आ गईं। पति की मौत की खबर सुनते ही उन्होंने भी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

परिजनों और अस्पताल स्टाफ की तत्परता से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल नर्स की स्थिति को लेकर डॉक्टरों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button