जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रिंसिपल के व्यवहार से परेशान होकर सड़कों पर उतरे छात्र

रामपुर छपरा स्थित एकलव्य विद्यालय एवं छात्रावास का मामला

जबलपुर, यश भारत। सोमवार सुबह रामपुर छपरा स्थित एकलव्य विद्यालय एवं छात्रावास के लगभग 400 छात्र-छात्राएं विद्यालय की प्रिंसिपल अविनाश रानी पर बदसलूकी और गलत व्यवहार के आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट की ओर पैदल निकल पड़े। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं और उनका व्यवहार लगातार अपमानजनक रहा है।

छात्रों का कहना है कि छात्रावास की व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं हैं। उन्हें समय पर और ठीक से भोजन नहीं दिया जा रहा है। इन समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। छात्रों का कहना है कि जब तक वे अपनी बात सीधे कलेक्टर के सामने नहीं रखेंगे, तब तक समाधान की उम्मीद नहीं है।

पैदल निकले छात्र

WhatsApp Image 2025 12 29 at 12.36.32

अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर रामपुर छपरा स्थित विद्यालय एवं छात्रावास परिसर से करीब 400 छात्र-छात्राएं पैदल ही कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर गोरखपुर एसडीएम अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक एसडीएम द्वारा रामपुर के पास ही छात्रों को रोककर उन्हें समझाने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि छात्र कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े हुए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button