मध्य प्रदेशराज्य

नदी से मिला लापता अधेड़ का शव : चार दिन बाद खुला राज

Table of Contents

सतनाl जिले के कोटर थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ढोढी गांव के पास नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतरतट हुआ मिला। नदी में शव देखे जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना पर कोटर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान महदेवा पंचायत बिहरा निवासी राकेश सिंह (53), पिता राम विश्वास के रूप में हुई। बताया गया कि राकेश सिंह बीते 21 दिसंबर की शाम से घर से लापता थे।

परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो 23 दिसंबर को कोटर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पहचान की। परिजनों ने बताया कि राकेश के अचानक गायब होने से परिवार पहले से ही चिंतित था, लेकिन इस तरह नदी में शव मिलने की किसी को आशंका नहीं थी।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोटर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसे का है या फिर किसी साजिश के तहत की गई वारदात।

पुलिस आसपास के इलाकों, नदी के घाटों और मृतक के संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। पूरे मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button