भोपालमध्य प्रदेश

ललिता नगर मार्केट में बदमाशों ने चलाईं तलवारें, दुकानों में की तोड़फोड़

ललिता नगर मार्केट में बदमाशों ने चलाईं तलवारें, दुकानों में की तोड़फोड़

भोपाल, यशभारत। राजधानी के पॉश इलाके कोलार स्थित ललिता नगर मार्केट में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े आतंक मचाया। हाथ में नंगी तलवारें लिए बदमाशों ने न केवल व्यापारियों को धमकाया, बल्कि कई दुकानों पर हमला कर उनके कांच भी फोड़ दिए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दहशत का मंजर: ग्राहक भागे, व्यापारियों ने गिराए शटर
मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश अचानक बाजार में घुसे और चिल्लाते हुए तलवारें लहराने लगे। हमले के दौरान बदमाशों ने दुकानों के बाहर लगे कांच के शोकेस और काउंटरों पर तलवार से वार कर उन्हें चकनाचूर कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए कई दुकानदारों ने आनन-फानन में शटर नीचे गिरा दिए। घटना के तुरंत बाद ललिता नगर के व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बड़ी संख्या में व्यापारी कोलार थाने पहुंचे। व्यापारियों का आरोप है कि इलाके में पुलिस गश्त कम होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

व्यापारियों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी हो। बाजार क्षेत्र में पुलिस की स्थायी गश्त सुनिश्चित की जाए। वही दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो जिससे भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button