रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने छठे दिन भी किया धमाकेदार कलेक्शन, जाने 200 करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने छठे दिन भी किया धमाकेदार कलेक्शन, जाने 200 करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर
भोपाल, यशभारत। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड की इस लेटेस्ट स्पाई थ्रिलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इसने अपने थिएट्रिकल सफर की धमाकेदार शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने से लेकर सीन तक सब कुछ वायरल हो रहा है जो भी फिल्म देखने जा रहा है फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है। ओपनिंग वीकेंड पर भी इस फिल्म ने कमाल का परफॉर्म किया। वहीं वीकडेज में भी फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है और 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
‘धुरंधर’ कलेक्शन ‘धुरंधर’ का रिलीज से पहले ही काफी हाईप क्रिएट हो चुका था और रिलीज के बाद इसने उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्म किया है। फिल्म की दमदार स्टार कास्ट की एक्टिंग हो या इसकी कहानी हो या एक्शन सीक्वेंस हो या म्यूजिक सबकी खूब तारीफ हो रही है। रिलीज के महज तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी ये स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 28 करोड़ से शुरुआत करने वाली ‘धुरंधर’ ने दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़ और पांचवें दिन 27 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं खबरों के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 26.50 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 180 करोड़ रुपये हो गई है।
‘धुरंधर’ ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ रिलीज के 5वें दिन साल की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसने अक्षय कुमार की स्काईफोर्स के 134 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है अब इसका अगला टारगेट थामा के 157.04 करोड़ के कलेक्शन को मात देना है। कल ये फिल्म ये आंकड़ा भी पार कर लेगी और साल की 9वीं सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को सलमान खान की ‘सिकंदर’ के (129 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है। ‘धुरंधर’ की रिलीज के 5वें दिन रणवीर सिंह की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री हो गई है।







