भोपालमध्य प्रदेश

सवारियां बिठाने के विवाद में बस ड्राइवर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

सवारियां बिठाने के विवाद में बस ड्राइवर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

भोपाल, यशभारत। राजधानी में बस चालकों के बीच सवारी बिठाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। मिसरोद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की लाल बस के ड्राइवर अजहर खान पर एक निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर अजहर खान रूट टीआर 4 बी पर बस चला रहा था। समरधा, मिसरोद के पास सवारियां बिठाने को लेकर अजहर खान का दूसरी निजी बस के स्टाफ से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने अजहर खान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल ड्राइवर अजहर खान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस गंभीर मामले में मिसरोद थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस निजी बस के आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button