दमोह। शादी समारोह के सीजन की शुरुआत के साथ दमोह–जबलपुर मार्ग पर लगे भीषण जाम से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं तक की आवाजाही प्रभावित हुई। इस अव्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
लगातार मिल रही शिकायतों तथा यातायात बाधित होने की स्थिति को संज्ञान में लेते हुए मार्ग पर स्थित 6 मैरिज गार्डन के संचालकों पर FIR दर्ज की गई है।
🔻 जिन मैरिज गार्डनों पर FIR हुई — 1️⃣ राधिका पैलेस मैरिज गार्डन
2️⃣ दमयंती मैरिज गार्डन
3️⃣ विद्या वाटिका मैरिज गार्डन
4️⃣ महावीर पैलेस मैरिज गार्डन
5️⃣ कृष्णा पैलेस मैरिज गार्डन
6️⃣ पवित्र बंधन मैरिज गार्डन
कार्यक्रमों के दौरान पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था का उचित प्रबंधन ना करने, नियमों की अनदेखी करने और जाम का कारण बनने के आरोप में इन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
🚨 पुलिस प्रशासन का संदेश स्पष्ट — आने वाले दिनों में भी अगर विवाह आयोजनों में ट्रैफिक व्यवस्था का पालन नहीं किया गया तो संबंधित आयोजकों और गार्डन संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि आगे से इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
Back to top button