
कक्षा 3 से 8वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं अब 8 दिसंबर से, समय-सारणी में संशोधन
जबलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा 3 से 8वीं तक आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित समय में सुधार करते हुए अब ये परीक्षाएं 8 दिसंबर से शुरू होंगी।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने इस कार्य की समय-सारिणी को देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र को अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन करने के लिए पत्र भेजा था। निर्देशों के आधार पर नई समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
नई समय-सारिणी देखने के लिए छात्र संबंधित विद्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।







