जांच के लिए अधिकारी पहुंचे, कार्रवाई से परहेज, ढीमरखेड़ा विकासखण्ड के खंदवारा हाईस्कूल का मामला

कटनी/उमरियापान, यशभारत। ढीमरखेड़ा विकासखण्ड के खंदवारा हाईस्कूल में मंगलवार को छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर तीन बजे स्कूल में ताला लगा दिया गया था। यशभारत द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया था और दूसरे दिन बुधवार को 11-12 बजे संकुल प्रभारी गोमती बेन और पूर्व प्रभारी बीईओ लखन बागरी जांच करने खंदवारा हाई स्कूल पहुंचे थे। लेकिन जांच करने पहुंचे अधिकारियों से जब इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो दोनों अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं। स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।
यह था मामला
राज्य सरकार का निर्देश है की कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक के शासकीय स्कूल सुबह 10.30 बजे लगे और शाम 4.30 बजे छुट्टी की जाए लेकिन ढीमरखेड़ा विकासखण्ड के खंदवारा हाई स्कूल के प्रभारी अनिल मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं की समय से पहले छुट्टी कर 2.30 बजे से 3 बजे के बीच में स्कूल में ताला लगाकर घर के लिए रवाना हो गए थे।
ढीमरखेड़ा में बीईओ कौन ?
15 दिन के अंदर तीन लोगों के पास बीईओ की कुर्सी पहुंची लेकिन आज भी यह पक्का नहीं हो पाया है कि ढीमरखेड़ा का सही प्रभारी बीईओ कौन है। सबसे पहले लखन बागरी को प्रभारी बीईओ बनाया गया जो काफी दिनों तक कुर्सी में काबिज रहे। इसके बाद लखन बागरी को हटाकर दिलीप वाजपेई को प्रभारी बीईओ बनाया गया। लेकिन मात्र 5 से 6 दिन के अंदर ही दिलीप बाजपेई को हटाकर लखन बागरी को फिर प्रभारी बीईओ बना दिया गया। अब ढीमरखेड़ा ब्लॉक के शिक्षकों को जानकारी है की लखन बागरी को हटाकर राजेश अग्रहरी को प्रभारी बीईओ बनाया गया है।
इनका कहना है
खंदवारा हाई स्कूल का मामला संज्ञान में आने के बाद संकुल प्रभारी और में बुधवार को जांच के लिए स्कूल गए थे। प्रभारी अनिल मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। में प्रभारी के बीईओ के प्राभार में नहीं हूं।
-लखन बागरी, पूर्व प्रभारी बीईओ ढीमरखेड़ा
खंदवारा हाई स्कूल के मामले में अधिकारी जांच करने गए थे लेकिन प्रतिवेदन मुझे अभी नहीं मिला है। में बीईओ के प्रभार में नहीं हूं। मुझे वेतन आहरण के लिए प्रभार सौंपा गया है। जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा की ढीमरखेड़ा का बीईओ कौन है।
-राजेश अग्रहरी, प्रभारी







