जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

संघर्ष में गई तेंदुआ की जान, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा किया गया अंतिम संस्कार

जबलपुर यशभारत। गत दिवस वन परिक्षेत्र सिहोरा के गौरहा बीट में मृत मिलू तेंदुए के मामले में पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ना तो उसका शिकार हुआ है और ना ही वह किसी हादसे का शिकार हुआ है बल्कि उसकी मौत आपसी संघर्ष का परिणाम है। यह जानकारी देते हुए वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा ने बताया कि यह आशंका तो पहले ही जताई जा रही थी कि उसकी मौत संघर्ष के कारण ही हुई है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट भी हो गया है। मृत तेंदुए के गले गर्दन और सर में चोट के निशान पाये गये थे। और यह निशान किसी हथियार के नहीं थे बल्कि जानवरों के बीच होने वाले आपसी संघर्ष में जिस तरह की चोटे लगती हैं वैसे ही निशान थे। पीएम के बाद मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

जिसकी दहशत उसकी तलाश में लगी है जबलपुर और कटनी की टीम
इधर दूसरी तरफ सिहोरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मझौली के डुंगरिया तलाड सहित आसपास के गांव में भटक कर पहुंचा एक तेंदुआ दहशत का कारण बना हुआ है इस तेंदुए के द्वारा कुछ जानवरों के शिकार की भी खबर लगी है और गांव वाले तेंदुआ के मूवमेंट से दहशत में है इसकी तलाश में ना केवल जबलपुर बल्कि कटनी के वन विभाग की टीम भी लगी हुई है। वन विभाग के द्वारा कुछ स्थानों पर पिंजरा भी रखवाए गए हैं लेकिन यह शिकंजे में नहीं फंस पा रहा है। गश्ती टीम भी लगातार गस्त कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button