मध्य प्रदेशराज्य

किसान की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या : जंगल में छिपा बैठा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Table of Contents

सागर l बिनायका थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं l आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खजरा के जंगल में छिपा बैठा था। जैसे ही वह जंगल से बाहर आया तो पुलिस ने खजरा तिराहा से धरदबोचा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है l

बताया जा रहा है कि धन सिंह खंगार (55) बाइक से अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी रोकी और मोबाइल पर किसी से बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से आकर तेज सिंग गौंड ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से धनसिंह गंभीर घायल हुए। वह जमीन पर गिर पड़े। आरोपी मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना देखी तो परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल धनसिंह को इलाज के लिए सागर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद धनसिंह को मृत घोषित कर दिया। बिनायका थाना पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गईं। उसके बाद गिरफ्तार कर लिया गयाहैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button