शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार
भोपाल,यशभारत। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार किया और फिर शादी से मुकर गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला 29 अक्टूबर का है, जब 29 वर्षीय युवती बिना बताए घर से दीपक मालवीय नामक व्यक्ति के साथ चली गई थी। युवती के लापता होने के बाद उसके परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
युवती ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपित दीपक ने उसे शादी करने का वादा किया था। इसी धोखे में आकर वह उसके साथ चैतक ब्रिज के पास स्थित एक घर में चली गई, जहाँ आरोपित ने उससे बलात्कार किया। इसके बाद, दीपक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवती की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपित दीपक मालवीय के खिलाफ बलात्कार सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी है।







