मध्य प्रदेशराज्य

पति और परिजनों के सामने खूंखार भालू ने महिला को मार डाला : 2 घंटे तक घूमता रहा शव के आसपास, मजबूर परिजन दूर खड़े होकर देखते रह गए 

Table of Contents

शहडोल l केशवाही वन परिक्षेत्र में पति और परिजनों के सामने खूंखार भालू आया और घसीटते हुए महिला को जंगल ले गया जहां उसे मार डाला और उसके शव के आसपास 2 घंटे तक घूमता रहाl

बताया जा रहा है कि मझटोलिया गांव की गुड्डी यादव (42) पत्नी सीताराम यादव, अपने पति और अन्य परिजनों के साथ मवेशी चरा रही थीं। तभी अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया और गुड्डी यादव को खींचकर जंगल में ले गया।महिला के पति और परिजनों ने भालू का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन भालू आक्रामक था और उन पर भी हमला करने लगा। मजबूरन, परिजन दूर खड़े होकर यह सब देखते रहे और उन्होंने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी। भालू महिला के शव के पास करीब दो घंटे तक घूमता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button