मध्य प्रदेशराज्य

नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियो को माया श्रीवास्तव स्मृति सम्मान की घोषणा

Table of Contents

 यश भारतlमध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की सेवानिवृत अधिकारी श्रीमती माया श्रीवास्तव का विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । शोक सभा में उनके कार्यों को याद किया गया। सत्यनारायण श्रीवास्तव स्मृति मंच की ओर से हर साल नागरिक आपूर्ति निगम के किसी एक श्रेष्ठ अधिकारी/ कर्मचारी का चयन कर उसे माया श्रीवास्तव स्मृति सम्मान देने की घोषणा की गई। शोकसभा में पूर्व सांसद आलोक संजर ,मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के डॉ. अभिजीत देशमुख, नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी – कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र कोठारी, भिंड के पूर्व कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव, यादव समाज के अध्यक्ष शिव यादव, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष ओपी सोनी, समाज सेवी ललित जैन, मप्र कायस्थम के उपाध्यक्ष आरपी श्रीवास्तव , सुरेश श्रीवास्तव एवं विनोद श्रीवास्तव,अभा कायस्थ समाज भोपाल के अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव , चित्रगुप्त मंदिर टीटी नगर के अध्यक्ष राजेश नारायण श्रीवास्तव , कार्यकारी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अधिकारी श्री महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी , समाजसेवी ललित जैन, एमवीएम एलुमिनी के अध्यक्ष सतीश रायजादा और महासचिव सुभाष व्यास, पूर्व मेजर जनरल श्याममोहन श्रीवास्तव, मप्र अधिकारी कर्मचारी संघ के हेमंत श्रीवास्तव , महामंत्री जितेंद्र सिंह परिहार आदि ने माया श्रीवास्तव के कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी।

उल्लेखनीय है कि माया श्रीवास्तव चौबदारपुरा तलैया निवासी संजय श्रीवास्तव की धर्मपत्नी, वरिष्ठ पत्रकार स्व. सत्य नारायण श्रीवास्तव की पुत्री, पत्रकार मलय श्रीवास्तव और जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त संचालक प्रलय श्रीवास्तव की बहिन तथा कर्मचारी नेता अजय श्रीवास्तव नीलू की भाभी थी। माया श्रीवास्तव का नोएडा के अस्पताल में इलाज के दौरान 19 अक्टूबर को निधन हो गया था। वे 65 वर्ष थी तथा कैंसर से पीड़ित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button