ग्वालियर l दीपावली के महोत्सव के चलते 30 से अधिक स्थानों में भीषण अग्निकांड हुए जिसके चलते अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गयाl देर रात आतिशबाजी, दीपों और शॉर्ट सर्किट के चलते 30 से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। फायर स्टेशन के हेड ऑफिस को रातभर में 30 कॉल्स मिले, जबकि सब-स्टेशनों पर भी कई सूचनाएं आईं। कहीं कचरे में तो कहीं झाड़ियों में आग लगी, लेकिन सबसे बड़ी घटना जगताप की गोठ में दो मंजिला मकान में लगी आग की रही।
सुबह 4 बजे, मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली स्मृति जैन ने आग की लपटें देखीं और तत्काल फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। नीचे वाले तल पर कपड़े का गोदाम था, जहां से आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मकान में फंसे व्यवसायी राजीव जैन और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक पूरा गोदाम और इमारत जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांडो पर समय रहते हुए काबू पाया l
Back to top button