देश

सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर वकील ने जूता फेंकने की कोशिश

आरोपी वकील ने चिल्लाते हुए कहा, 'सनातन का अपमान नहीं चलेगा'

दिल्ली,एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पेशे से वकील है। आरोपी शख़्स का नाम राकेश किशोर है। जूता फेंकने की कोशिश से पहले वकील ने चिल्लाते हुए कहा, ‘सनातन का अपमान नहीं चलेगा।’यह घटना उस वक्त हुई जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच वकीलों के मामलों की सुनवाई के लिए मेंशन सुन रही थी. बताया जा रहा है कि वकील राकेश किशोर जज के डाइस के करीब पहुंचा और जूता उतारकर फेंकने की कोशिश की, हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया. सुरक्षाकर्मी जब आरोपी वकील को पकड़कर बाहर ले जा रहे थे, तब भी वह ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा लगा रहे थे.

ऐसी घटनाओं से नहीं पड़ता फर्क- बीआर गवई

इस दौरान जस्टिस गवई पूरी तरह शांत रहे। वकील राकेश किशोर को कोर्ट स्टाफ ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद जस्टिस गवई ने कहा कि उन्हें इस तरह की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप लोग अपनी दलीलें जारी रखें।

आरोपी वकील से हो रही पूछताछ

सुप्रीम कोर्ट में नई दिल्ली जिले के DCP देवेश माहला के साथ सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी के DCP जितेंद्र मनी भी मौजूद हैं। आरोपी वकील से पूछताछ की जा रही है।

सीनियर वकील कर रहे इस घटना की निंदा

सीजेआई पर हमले की कोशिश की कड़ी निंदा की जा रही है। आरोपी वकील के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठ रही है। सीनियर वकील इंदिरा जैसिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘इस मामले की विस्तृत जांच की आवश्यक है। आरोपी वकील के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय पर एक स्पष्ट जातिवादी हमला प्रतीत होता है। सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों द्वारा एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा इसकी निंदा की जानी चाहिए कि न्यायालय वैचारिक हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। न्यायालय की गरिमा के अनुरूप, सीजेआई गवई ने बिना किसी स्पष्ट व्यवधान के न्यायिक कार्य किया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button