मध्य प्रदेशराज्य

चल समारोह के दौरान टला बड़ा हादसा : आईसर वाहन के हुए ब्रेक फेल, नशे में धुत्त मिला वाहन चालक, सूझबूझ से रोका गया वाहन

Table of Contents

डिंडोरी lथाना बीजाडांडी क्षेत्र में एन.एच. 30 पर “मां दुर्गा” प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के दौरान आईसर वाहन क्रमांक MP-20-ZY-2187 तेजगति से जबलपुर की ओर से मंडला की ओर आ रहा था जिसे चल समारोह ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय एवं पुलिस टीम द्वारा तत्परता से वाहन को रोका गया।

वाहन चालक के ब्रेक फेल होने के बावजूद पुलिस टीम की सूझबूझ से वाहन को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जांच में चालक राजेश ठाकुर निवासी बरोदा, जिला जबलपुर नशे की हालत में पाया गया। चिकित्सीय परीक्षण में इसकी पुष्टि होने पर वाहन जब्त कर आरोपी के विरुद्ध लाइसेन्स निरस्तीकरण हेतु कार्रवाई की गयी है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button