मध्य प्रदेशराज्य

अंतरराष्ट्रीय बुन्देली समागम 2025 :  बुन्देली लोक कलाकार सुमित हुए सम्मानित

Table of Contents

नरसिंहपुर यशभारत। विगत दिवस बुन्देली बौछार द्वारा भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुन्देली समागम में जिले के ख्यातिप्राप्त बुन्देली लोककलाकार संस्कृति-रंगकर्मी सुमित दुबे को बुन्देली लोकसंस्कृति और परम्पराओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केबिनेट मंत्री द्वय प्रह्लाद सिंह पटैल, गोविंद सिंह राजपूत राज्य मंत्री द्वय लखन पटैल, धर्मेन्द्र लोधी व बुन्देली बौछार के प्रधान संपादक सचिन चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बुन्देली समागम में सुमित दुबे बुन्देली आइडल 2.0 के तीन सदस्यीय निर्णायक दल में मुख्य निर्णायक की भूमिका में भी रहे। बुन्देली समागम के मंच पर सुमित दुबे ने अपने सुमधुर बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति से उपस्थित कलप्रेमियों को थिरकने और नाचने झूमने पर मजबूर कर माहौल प्रफुल्लित बना दिया । प्रदेश व देश के विभिन्न मंचों पर अपने बुन्देली गीतों की प्रस्तुति देने वाले अनेक महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त लोककलाकार पं.सुमित दुबे की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए इष्ट मित्रों शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button