रेलवे का अंडर ब्रिज .काम अधूरा, इंतजार लंबा
जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

रेलवे का अंडर ब्रिज .काम अधूरा, इंतजार लंबा,जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
कब तक भुगतेगी जनता लापरवाही का बोझ?
जबलपुर यशभारत। रेलवे के चार नंबर पुल में अंडर ब्रिज आखिर कब बनेगा बीते कई वर्षो से अधर में लटके इस कर के कारण जनता संबंधित अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा झेल रही है। वही संबंध में रेलवे सूत्रों की माने तो इसमें सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग विभाग लापरवाही सामने आ रही है जिससे यह कार्य ठंडे वस्ते में पड़ा हुआ है। ऐसा ही नहीं अंडर ब्रिज के लिए अप डाउन रास्ता भी बनाया गया जो बीच में जाकर अधर में लटका हुआ है। यहां से गुजरने वाले राजगीर जब इसको देखते हैं तो रेलवे के जवाबदेह अधिकारियों की सुस्त कार्य प्रणाली का मजाक उड़ाने में भी नहीं चुके रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के व्यस्ततम मार्गों में रेलवे का चौथा पुल लंबे समय से अधूरे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। रेलवे सूत्रों की माने तो रेलवे और नगर निगम की धीमी कार्यप्रणाली ने इस परियोजना को अधर में लटका दिया है। परिणामस्वरूप यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है।आए दिन यहां से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को जाम व अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है।
वर्षों से अधूरा काम
चौथा पुल अंडरब्रिज का काम कई साल पहले शुरू हुआ था। उद्देश्य था शहरवासियों को ट्रैफिक जाम और रेलवे फाटक से राहत दिलाना। लेकिन ठेकेदारों की ढिलाई और विभागीय उदासीनता के चलते यह काम आज तक पूरा नहीं हो सका। समय-सीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन नतीजा शून्य है।
जनता परेशान, हादसों का खतरा बढ़ा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अधूरे अंडरब्रिज के कारण यहां रोजाना जाम की स्थिति बनती है। इस पुल के नीचे से गुजरने वाले चालकों को एवं राहगीरों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है और हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
जिम्मेदार चुप क्यों?
रेलवे और नगर निगम अधिकारियों से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में इतनी देरी क्यों हो रही है। जनता का कहना है कि अगर समय पर काम पूरा हुआ होता तो आज उन्हें इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।
लोगों ने रेलवे से जल्द से जल्द चौथा पुल अंडरब्रिज निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







