भोपाल

परचून से भरे ट्रक में लगी आग, पास खड़ा था गैस सिलेंडर से भरा ट्रक -दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, घटना के बाद चालक भाग

परचून से भरे ट्रक में लगी आग, पास खड़ा था गैस सिलेंडर से भरा ट्रक
-दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, घटना के बाद चालक भाग
भोपाल, यशभारत।
राजधानी के देहात इलाके में कल दोपहर अचानक परचून से भरे एक ट्रक में भीषड़ आग लग गई। हादसे के वक्त पास में ही एक गैस सिंलेडर से भरा हुआ ट्रक भी खड़ा था, जिसे मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तुरंत वहां से हटाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते अगर दमकल सेवा नहीं पहुंची तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश कर रही है।
एएसआई अरविंद शर्मा ने बताया कि कल दोपहर करीब तीन बजे इंदौर से ईटखेड़ी होते हुए नर्मदापुरम की ओर जा रहे ट्रक एमपी 13 जीबी 0997 में लीलाबती अस्पताल के सामने अचानक आग लग गई। ट्रक में परचून भरा हुआ था। देखते ही देखते आग भीषड़ हो गई, जिससे ट्रक में लदा परचून और ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त गैस सिलेंडर से भरा हुआ एक ट्रक पास में ही खड़ा था, पंचर होने के कारण गैस सिलेंडर से भरा ट्रक जैक पर था, जिसे आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल सेवा के कर्मचारियों द्वारा समय रहते वहां से हटाकर दूर खड़ा किया गया। इसके बाद दमकल सेवा की दो गाडिय़ों और एक टेंकर से एक घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से सडक़ के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार भी झुलसकर टूट गए। हालांकि इस घटना के किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं-
एएसआई शर्मा ने बताया कि परचून से भरे ट्रक में किन कारणों से आग लगी, फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। शुरूआती जांच में स्थानिय लोगों ने बताया कि ट्रक में पहले से ही आग लगी हुई थी। जब वह सडक़ किनारे आकर खड़ा हुआ तो आग भीषण हो गई थी। संभवत: ट्रक में हुए शार्ट शर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर ही है। आग लगने के बाद चालक ट्रक छोडक़र भाग गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं ट्रक नंबर के आधार पर उसके मालिक से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button