मध्य प्रदेशराज्य

गोंडी चित्रकला म्यूजियम निर्माण में अनियमितताएं, : 10 करोड़ की राशि से तैयार हों रही है बिल्डिंग

Table of Contents

डिंडोरी |जिले के जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत गोंडी चित्रकला के लिए प्रसिद्ध स्थल पाटनगढ़ में संस्कृति एवं कला स्थल पर कला को निखारने के लिए म्यूजियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें नीव से लेकर सीलिंग तक में अनियमितताएं बरती जा रही है जिसमें कालम निर्माण और बीम के बाद बाउंड्री वॉल निर्माण में भी अनियमितताएं है| इस पूरे बिल्डिंग निर्माण में विभागीय अमला और कर्मचारी मनमानी पूर्वक कार्य कर रहे हैं। बाउंड्री के ऊपर पुरानी ग्रिल लगाकर बनाया जा रहा है |

सूत्र बताते हैं कि ये पुराने ग्रिल और स्टेट लाईट खजुराहो की किसी टूटी बिल्डिंग से लाकर लगाया गया हैं। बता दें कि पूरे बिल्डिंग निर्माण कार्य में कहीं भी साईड बोर्ड और ड्राइंग नहीं लगाया गया है जिससे ये जानकारी मिल सके कि बिल्डिंग निर्माण कार्य की लागत, विभाग की स्पष्टता, निर्माण कार्य की समय-सीमा और कैसे बिल्डिंग निर्माण कार्य होना है। वहीं बिल्डिंग निर्माण कार्य में मुरूम का अवैध खनन भी किया गया है l

इनका कहना है …

बाउंड्री वॉल में निर्देश के अनुसार स्लोप बनायेंगे, सपोर्ट के लिए बाहर से मुरुम लाया गया है l
– भास्कर पारसे, सुपरवाइजर

जानकारी प्राप्त हुई है… निरीक्षण कर गुणवत्ता और अवैध खनन को देखेंगे, यदि कोई लापरवाही की गई है तो कार्यवाही की जायेगी – रामबाबू देवांगन, एस डी एम बजाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button