मध्य प्रदेशराज्य

वन कर्मी पर जानलेवा हमला : आरोपी फरार ,कर्मचारियों में आक्रोश 

नरसिंहपुरlजिले में वनमंडल नरसिंहपुर परिक्षेत्र में पदस्थ वनपाल रामेश्वर किरार पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में सोमवार को मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ के सदस्य बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर मनोज चौरसिया और एएसपी संदीप भूरिया को ज्ञापन सौंपते हुए हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वन कर्मचारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते पुलिस ने ठोस कार्रवाई की होती तो हमलावर अब तक सलाखों के पीछे होते।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस लापरवाह रही तो यह चिंगारी आग बन जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में हुए इस हमले में वनपाल रामेश्वर किरार को गंभीर चोटें आई थीं, विशेषकर उनके हाथ पर गहरी चोट दर्ज की गई है। घटना के बाद से ही कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और वे दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button