पश्चिम की ओर खिसका सिस्टम फिलहाल छुटपुट बारिश के आसार
बांध के 9 गेट खोले गये 43450 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा।

पश्चिम की ओर खिसका सिस्टम फिलहाल छुटपुट बारिश के आसार
जबलपुर यशभारत। सोमवार सुबह 8:30 से लेकर मंगलवार सुबह 8:30 तक 1 मिली मीटर वर्षा भी दर्ज नहीं हो पाई है और कुल बारिश का आंकड़ा 968.7 मिली मीटर पर थम गया है जो 38 इंच से थोड़ा ज्यादा है। मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के अनुसार झारखंड में एक्टिव जो सिस्टम बारिश करा रहा था वह पश्चिम की ओर बढ़ गया है और अब नए सिस्टम के 29 तारीख को एक्टिव होने की संभावना है तभी तेज बारिश के आसार होंगे हालांकि इस बीच छुटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।24 घंटे में बारिश न होने से मौसम पूरी तरह से खुला रहा जिसके कारण गणेश उत्सव और तेज पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बनी रही। आज सुबह से भी मौसम पूरी तरह से साफ था। बांध के 9 गेट खोले गये 43450 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा। पूर्व में बरगी बांध प्रबंधन के द्वारा सोमवार को बरगी बांध के बढे हुए जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए नौ गेट खोलने का निर्णय लिया था लेकिन बांध में पानी की आवक कम होने के कारण अंतिम समय में अपना निर्णय बदल दिया और मंगलवार 26 अगस्त को अपरांह 11:00 बजे बांध के पांच गेट खोलने का निर्णय लिया लेकिन एक बार फिर बांध प्रबंधन ने अपना निर्णय बदलते हुए अब बांध के नौ गेट खोले गए है। पांच गेट 1 मीटर और चार गेट आधा मी खोले गए हैं। खुले हुए गेटों के जरिए गेट और पावर हाउस से मिलाकर 43450 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।उक्त जानकारी देते हुए। कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने बताया कि बांध के कैचमैट एरिया मै पडने वाले मंडला डिंडोरी मवई मुक्की आदि से तो बारिश की जानकारी मिल जाती है लेकिन नारायणगंज और जबलपुर के बीच में जो बारिश होती है उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाती और यहां पर तेज बारिश होने से बांध के जलस्तर में अचानक से इजाफा होने लगता है ऐसे में कभी-कभी गेटों की संख्या घटाई और बढानी पड़ती है।







