इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई में भारी बारिश के बीच फंसी मोनोरेल, एक घंटे से फंसे हैं यात्री, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

पावर सप्‍लाई ठप होने की वजह से यह फंस गई है. 

मुंबई में भारी बारिश के बीच फंसी मोनोरेल, एक घंटे से फंसे हैं यात्री, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

 

मुंबई में मंगलवार को मोनो रेल चेंबूर के पास अटकी है और बताया जा रहा है कि पावर सप्‍लाई ठप होने की वजह से यह फंस गई है.

 

मुंबई में भारी बारिश के बीच फंसी मोनोरेल, एक घंटे से फंसे हैं यात्री, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

मुंबई में भारी बारिश के कारण मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच एलिवेटेड मोनो रेल फंस गई है. बताया जा रहा है कि रेस्‍क्‍यू के लिए क्रेन का प्रयोग किया जा रहा है. मोनो रेल चेंबूर के पास अटकी है और बताया जा रहा है कि पावर सप्‍लाई ठप होने की वजह से यह फंस गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमएसी) की अग्निशमन टीम ने चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई मोनोरेल से यात्रियों को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया है.

शीशे काटकर निकाले जाएंगे यात्री  

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को भारी बारिश के बीच मोनोरेल ट्रेन मुंबई के मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच रुक गई.  दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां क्रेन की मदद से बचाव अभियान चला रही हैं. उन्होंने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक पर चलने वाली यह ट्रेन कम से कम एक घंटे तक रुकी रही. मुंबई मोनोरेल की तरफ आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि ट्रेन में ‘बिजली सप्‍लाई में मामूली समस्या’ आई थी.

एसी बंद, अंदर घुटन में फंसे यात्री 

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई दमकल विभाग के तीन स्नोर्कल वाहन मौके पर तैनात किए गए हैं और खिड़की के शीशे काटकर यात्रियों को बचाया जाएगा. पिछले दो दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है, जिससे महानगर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मैसूर कॉलोनी के पास अटकी मोनो रेल के अंदर की जो तस्‍वीरें आ रही हैं उसमें साफ नजर आ रहा है कि एयर कंडीशनिंग बंद होने की वजह से यात्री खासे परेशान हैं. दरवाजे भी बंद हैं और अंदर तापमान भी काफी बढ़ गया है. कुछ यात्रियों को सांस लेने में भी दिक्‍कतें आ रही हैं. बीएमएसी ने पास के अस्‍पतालों को स्‍टैंडबाई पर रहने का आदेश दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button