अब 23 राजनीतिक दलों की होगी मान्यता समाप्त, नोटिस जारी

अब 23 राजनीतिक दलों की होगी मान्यता समाप्त, नोटिस जारी
भोपाल। 15 राजनीतिक दलों की मान्यता समाप्त करने के बाद अब चुनाव आयोग ने 23 और राजनैतिक दलों को नोटिस थमा दिया है। इनके पतों पर यह नोटिस भेजा गए हैं। इसमें उनसे एक माह में उचित जवाब देने को कहा है। उचित जवाब नहीं मिलने पर मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। दरअसल इन दलों ने 2019 से कोई चुनाव नहीं लड़ा है। जिस कारण इनकी मान्यता निरस्त की जा रही है। जिन दलों को नोटिस दिया गया है, उनमें आदिजन मुक्ति सेना ,अद्वैत कांग्रेस गुरु ,अखिल भारतीय जन मोर्चा प्रतापनगर भानपुर भोपाल, आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी , बहुजन संघर्ष दल, भारतीय नवयुवक पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल,भारतीय अपना अधिकार पार्टी, भारतीय जनयुग पार्टी, भारतीय सामाजिक एकता पार्टी, भारतीय श्रमिक दल सोशलिस्ट,बृहत्तर भारत प्रजातंत्र सेवा पार्टी, इंकलाब पार्टी महावीर नगर, मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना आधारताल जबलपुर, नेशनल वल्र्ड लाइफ पंचतत्व पार्टी, रहबर पार्टी, प्रजातांत्रिक लोकराज्य पार्टी, राष्ट्रीय धर्म निरपेक्ष नव भारत पार्टी शंकर शाह नगर जबलपुर ,राष्ट्रीय गरिमा पार्टी,राष्ट्रीय महा जनशक्ति पार्टी,सर्वे भवन्ति सुखिन: पार्टी, द इंपीरियल पार्टी आफ इंडिया और विश्व आदर्श भारत पार्टी शामिल है।







