मध्य प्रदेशराज्य
पुलिस की बड़ी सफलता: पिस्टल, कारतूस और तीन वाहन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

सतना यश भारतlथाना नागौद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीती रात की घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस, तीन वाहन (स्कार्पियो, बोलेरो, थार) और एक खाली कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के निर्देशन में, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
यह हैं मामला
फरियादी विनेश सिंह बैस पिता विरेश बहादुर सिंह निवासी टीकर (थाना सिंहपुर), हाल निवासी नागौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने चार वाहनों में सवार होकर उसके घर से कुछ दूरी पर आकर गाली-गलौज की और फायरिंग की। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों में एक व्यक्ति अंकित ओझा था।
थाना नागौद में इस संबंध में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटनास्थल से फरार आरोपियों की तलाश के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।







