अगस्त के शुरुआती चार दिन में आधा इंच बारिश दर्ज

जबलपुर यश भारत। जून और जुलाई में हुई औसत से अधिक वर्षा के बाद अगस्त की शुरुआत के चार दिन इस मामले में फीके साबित हुए। शुरुआती चार दिनों की बात की जाए तो करीब आधा इंच बारिश ही दर्ज की गई है और आने वाले तीन-चार दिनों में भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह से बना रहने वाला है। 7 8 तारीख के आसपास बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव होने के आसार हैं और उसी के बाद तेज बारिश की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल बिहार और यूपी मैं मौजूद चक्रवात के असर के कारण छुटपुट बारिश हो जाए तो बात अलग है। इस तरह के संकेत स्थानीय मौसम कार्यालय के द्वारा दिए गए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यदि पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो बीते तीन दिनों में कोई खास बारिश नहीं हुई। शनिवार की बात करें तो इस दिन अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि वर्षा मात्र दशमलव 8 मिली मीटर दर्ज हुई थी। इसी तरह रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि वर्ष मात्र दशमलव चार मिली मीटर दर्ज हुई। आज सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पिछली 24 घंटे में वर्षा का आंकड़ा जीरो रहा। इस वर्षाकाल में अब तक 771.3 मिली मीटर वर्षा जारी की जा चुकी है। जो 30 इंच के ऊपर है। इधर दूसरी तरफ यदि गत वर्ष से तुलना की जाए तो गत वर्ष आज की दिन अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जबकि वर्षा का आंकड़ा आज की तारीख तक 850 मिमिटर पर पहुंच चुका था।







