भोपालमध्य प्रदेश

पचमढ़ी का दुर्गम रास्ता पार कर श्रद्धालुओं के पास पहुंची नर्मदापुरम कलेक्टर

पचमढ़ी का दुर्गम रास्ता पार कर श्रद्धालुओं के पास पहुंची नर्मदापुरम कलेक्टर

_ बरसात के दौरान खतरनाक हो जाता है पचमढ़ी का रास्ता, सेवा मंडलों द्वारा संचालित भंडारों में प्रसादी भी ग्रहण की।

भोपाल यशभारत। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में चल रहे नागद्वारी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना दुर्गम रास्ता पार कर श्रद्धालुओं के पास पहुंच गईं। बरसात के दौरान पचमढ़ी के नागद्वारी के रास्ते को पार करना बेहद कठिन हो जाता है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे देखते हुए कलेक्टर रविवार को मेला स्थल पर पहुंची। इस दौरान एसपी डा गुरकरन सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर सोनिया मीना ने नागद्वारी मेले की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विषम परिस्थितियों में मेले का सफल संचालन करने के लिए सभी कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। श्रद्धालुओं के आग्रह पर चाय पी और भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।

नागपंचमी के अवसर पर नागद्वारी दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। भगवान भोलेनाथ की नगरी पचमढ़ी में पद्मशेष नागदेवता के दर्शन करने के लिए साल में एक बार की जाने वाली नागद्वारी यात्रा 19 जुलाई से निरंतर चालू है एवं आज नागपंचमी के दिन यात्रा का समापन होगा। प्रारंभिक तिथि से नागपंचमी तक अनुमानित 5 लाख श्रद्धालु नाग देवता के दर्शन कर चुके हैं। आज अंतिम दिवस भी श्रद्धालुओ का अनवरत रेला लगा हुआ है। 10 दिनों तक चलने वाले इस मेले का आज संध्या आरती के उपरांत समापन किया जायेगा। मेला अवधि के दौरान प्रशासनिक अमला अपनी पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ मेले के सफल संचालन हेतु दिन-रात तैनात रहा है। पूरे मेले के दौरान पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई गई है जिससे कि उनकी यह यात्रा सफल एवं मंगल दायक हो सके। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी नियमित रूप से निरंतर समस्त सेक्टर पॉइंट्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुगम बनाया है। समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। सोमवार को कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा पचमढ़ी पहुंचकर काजरी के समीप नागद्वारी ट्रैक का पैदल मार्ग से निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को 29 जुलाई नागपंचमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर एवं उचित भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ समस्त सेक्टर पॉइंट्स पर आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से चर्चा कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button