मध्य प्रदेशराज्य
चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म : आनन फानन में साथ बैठी महिला यात्रियों ने बिना किसी डॉक्टर की मदद से करवा दी डिलीवरी ,दमोह जा रही थी महिला

ग्वालियर l दमोह जा रही एक महिला ने ग्वालियर में चलती ट्रेन में एक बच्चे को जन्म दिया है। गर्भवती महिला गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। ट्रेन ग्वालियर पहुंचने वाली थी तभी उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा।
ऐसी स्थिति में गर्भवती अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं था। लेकिन ट्रेन में मौजूद कुछ अन्य महिला यात्रियों ने बिना किसी डॉक्टर की मदद के ही महिला की डिलीवरी कराई और एक बच्चे को जन्म दिया।
यूपी के मथुरा निवासी महिला रोशनी गोंडवाना एक्सप्रेस से दमोह जा रही थीं। मंगलवार दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचने से पहले उन्हें तेज दर्द होने लगा।
गर्भवती महिला रोशनी की दर्द की पीड़ा को देखकर वहां मौजूद कुछ तीन से चार अन्य महिला यात्री आगे आई और उन्होंने ही प्रसूता महिला पूरी मदद करते हुए डिलिवरी कराई।







