मध्य प्रदेशराज्य

फर्जी CBI ऑफिसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार : आई कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, नौकरी दिलवाने के नाम पर ऐसे करता था ठगी

 ग्वालियर, यश भारत l नौकरी दिलवाने के नाम पर फर्जी CBI ऑफिसर बनकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l

 

 

थाना जनकगंज पुलिस को फरियादी अमित रावत ने शिकायत करते हुए बताया कि मोहित शेखावत ने स्वयं को गृह मंत्रालय में अधिकारी तो कभी CBI अधिकारी बता कर फूड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगवाने के लिए एक नियुक्ति पत्र बना कर दिया थाl

 

मोहित शेखावत ने नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपए और एक कार भी फाइनेंस करवा कर फरियादी से ली थीl

 

इस मामले में फरियादी की शिकायत पर थाना जनकगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो जांच पड़ताल में मोहित शेखावत का असली नाम मनोज श्रीवास पाया गयाl

 

पुलिस इस पूरे मामले में गहराई से जांच पडताल में जुटी,जिससे पता चल सके कि आरोपी ने इस तरह की कितने और लोगों के साथ ठगी की हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button