
जबलपुर यश भारत। इंदौर के राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान उसकी पत्नी सोनम और साथियों के साथ मिलकर की गई हत्या की घटना ने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। जब से यह घटना सामने आई है तभी से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक नई बहस भी शुरू हो गई है। यह अकेली घटना नहीं है एक तरह की और भी घटनाएं हाल के दिनों में देश की दूसरी हिस्सों से भी सामने आई हैं जिन्होंने सोचने पर विवश कर दिया है। यदि बात राजा रघुवंती की हत्या की की जाए तू यह व्यक्तिगत त्रासदी ना होकर बल्कि सामाजिक नैतिक और मानसिक स्तर पर गहरी चिंता पैदा करती है। यह अपराध आधुनिक प्रेम और विवाह संबंधों में फैलते अविश्वास और स्वार्थ की भयावह तस्वीर पेश करता है। भारत के सामाजिक परिवेश में प्रेम विवाह और रिश्तो को पवित्र बंधन माना जाता है। लेकिन जब हनीमून ही हत्या जैसी घटना का मंच बन जाए तो यह सिर्फ एक अपराध नहीं होता बल्कि पूरे समाज की अंतर आत्मा पर चोट करता है। इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। और कुछ दिन बाद ही वे हनीमून के लिए मेघालय गई थे जहां इस खौफनाक वारदात को सोनम ने अपनी कथित प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अंजाम दे डाला और जब से यह घटना सामने आई है देश में सुर्खियां बनी हुई है।
कुछ और अन्य घटनाएं
राजा रघुवंशी की हत्या कोई पहली वारदात नहीं है पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं और हाल ही में कुछ घटनाये सामने आई है जिनमे महाराष्ट्र के सांगली जिला के कुपवाड़ा में राधिका नामक महिला ने शादी के 15 दिन बाद ही अपने पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और इस वारदात को उसे समय अंजाम दिया गया जब महिला का पति सो रहा था। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिला से भी सामने आई है जहां संगीता नामक महिला ने अपने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया घटना 2 जून की बताई जा रही है लेकिन खुला था हाल ही में हुआ है।
मुस्कान को भी अब तक नहीं भूले हैं लोग
इन घटनाओं के बहुत पहले ऐसी ही एक घटना सामने आई थी जिसमें मुस्कान नामक एक महिला ने अपने पति के टुकड़े टुकड़े कर उसे नीले ड्रम में दफन कर दिया था। जिस समय इस घटना का खुलासा हुआ था उसे दौरान भी यह घटना देश में सुर्खियां बनी थी और सोनम के बहाने एक बार फिर मुस्कान भी चर्चाओं में है।







