मध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे रीवा : करोड़ों के विकास कार्यों का  लोकार्पण

रीवा lमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के गंगेव पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ यादव  गंगेव में आयोजित महिला स्वसहायता समूह के सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन का शुभारंभ किया और विद्युत चलित शैलाचाक से निर्मित मिट्टी के बर्तनों का अवलोकन एवं वितरण कर हितग्राहियों से चर्चा की। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के बाद मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके बाद सांसद जनार्दन मिश्र ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने करोड़ों के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आजीविका उन्नयन के द्वारा आर्थिक रूप सशक्त हुई स्वसहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया और जनसभा को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button