भोपाल

3 जून को भोपाल आएंगे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात   

3 जून को भोपाल आएंगे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
भोपाल यशभारत। राहुल गांधी 3 जून को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे। 31 मई को प्रधानमंत्री के दौर के बाद राहुल गांधी के दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंघ सिंघार ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान की शुरूआत करेंगे। इस अभियान के लिए टीम 50 का गठन किया गया है। इस टीम में अलग अलग राज्यों के पूर्व मंत्रियों, विधायकों, सांसदों को शामिल किया गया है। आबजर्वर बनाया गया है जो संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। राहुल गांधी 3 जून को सुबह 11 बजे से 12 तक पीसीसी में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक लेंगे। दोपहर 12 से 12.30 बजे तक विधयकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों और पीसीसी द्वारा नियुक्त प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 2.30 बजे से शाम चार बजे तक एआईसीसी डेलीगेट्स पीसीसी डेलीगेट्स, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों का अधिवेशन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एआईसीसी से नियुक्त 50 ऑब्जर्वर्स के साथ हर जिले के लिए चार चार सहयोगी पर्यवेक्षकों की लिस्ट एक जून तक जारी हो सकती है। एमपी कांग्रेस की ओर से लिस्ट दिल्ली भेज दी गई है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कांग्रेस हमेशा मंथन करती रही है हम सत्ता के करीब होते हुए भी दूर हो जाते हैं। गुजरात मॉडल के तर्ज पर दिशा बदलने जा रहे हैं। संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button