मध्य प्रदेशराज्य
दमोह में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत

दमोह, मध्य प्रदेश | दमोह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दमोह-छतरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल भेजा गयाl







