जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अवैध शस्त्र सहित पकड़ा गया आरोपी, कट्टा कारतूस चाकू लोहे का हथ्ता जप्त

जबलपुर यशभारत।पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक अपराध सोनाली दुबे तथा एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 कट्टा एवं 1 कारतूस तथा 1 चाकू, लोहे का हथ्ता सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी कटंगी पूजा उपाध्याय ने बताया कि बुधवार 28 तारीख को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लडका एक काली शर्ट एवं सफेद जींस पहने हुये अपने पास कट्टा, कारतूस, चाकू एवं लोहे का हथ्ता रखे हुये बेचने की फिराक में बेलखाडू से कटंगी की ओर जा रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की संयुक्त टीम द्वारा बेलखाडू रोड पर दबिश दी मुखबिर के बताये हुलिये का लडका शासकीय स्कूल के पास रोड किनारे खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम अरूण कोल उम्र 20 वर्ष निवासी राजखमरिया कटंगी बताया जो पैंट में एक लोह का हथ्ता जिसके उपरी हिस्से में चेन स्पाकिट लगा एवं एक कट्टा खोंसे तथा जेब मे 1 कारतूस एवं चाकू रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button