भोपालमध्य प्रदेश

ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने ऐसे किया खुलासा : 2 आरोपी गिरफ्तार… पढ़े पूरी खबर

दमोह l थाना दमोह देहात अंतर्गत मारूताल टेक पास जबलपुर रोड पर 9 मार्च 2025 की रात अज्ञात हमलावरों द्वारा कमल सिंह राजपूत के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने अहम सफलता प्राप्त की है। इलाज के दौरान 13 मार्च को जबलपुर में कमल सिंह की मृत्यु हो गई थी।

 

थाना दमोह देहात पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे कत्ल का खुलासा किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें 24 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

 

1. संजू यादव, पिता मन्नू यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमचौपरा, थाना दमोह देहात।

 

 

2. एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक

 

 

 

पंजीकृत अपराध क्रमांक: 184/25

धारा: 115, 118(1), 296, 351(2), 3(5), इजाफा धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

 

गिरफ्तारी में विशेष योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी: थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी सउनि आनंद कुमार, प्र.आर. हरगोविंद, सचिन, दीपक, नंदलाल, सुमन यादव, संजय पाठक, पवन, रूपेश यादव, कुलदीप, महिला आरक्षक निकिता सिंह, सै. महफूज, साहवलाल, सुनील तिवारी, महिला सै. रेखा, प्रभा और साइबर सेल से प्र.आर. सौरभ टंडन एवं राकेश अठ्या की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu