नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में ऑर्गन डोनेटः मेट्रो अस्पताल तक बना ग्रीन कॉरीडोर, मेट्रो अस्पताल में भर्ती एक मरीज को लगेगी , एक ऑर्गन इंदौर जाएगा

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर ऑर्गन डोनेट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सड़क हादसे में घायल हुए 56 वर्षीय व्यक्ति के परिजनों ने उसकी किडनी डोनेट की है। एक किडनी दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती मरीज को लगी जबकि दूसरी किडनी इंदौर जाएगी। इसके लिए मेडिकल अस्पताल से लेकर मेट्रो अस्पताल तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया है जबकि दूसरा ग्रीन कॉरीडोर डुमना तक बना है। फिलहाल सुपर स्पेशलिटी में ऑर्गन डोनेट की प्रक्रिया जारी है। आर्गन डोनेट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना, सुपर स्पेशलिटी डायरेक्टर डॉक्टर अवधेश कुशवाहा, डॉक्टर फणींद्र सोलंकी, डॉक्टर तुषार धकाते जबकि मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश पटेल, डॉक्टर विशाल बड़ेरा और समन्वयक डॉक्टर अभिषेक दुबे का विशेष सहयोग रहा।
जानकारी के अनुसार भेड़ाघाट शिल्पी नगर निवासी पूरनलाल चौधरी बीते दिनों एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे जिनके सिर पर काफी चोट थी। परिजन उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर पहंुचे जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो मरीज का ब्रेन डेड हो गया। इसके बाद सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों से चर्चा कर आर्गन डोनेट कर किसी दूसरे व्यक्ति को जिंदगी देने की बात कही। पर इस पर मरीज के परिजन तैयार हो गए और मरीज की दोनों किडनी डोनेट करने का निर्णय लिया। परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने मरीज की एक किडनी मेट्रो अस्पताल जबलपुर जबकि दूसरी किडनी इंदौर में भर्ती मरीज को जरूरत होने पर भेजने का निर्णय लिया।
मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती इस मरीज को लगेगी किडनी
धूमा सिवनी निवासी मान सिंह अहिरवार ने बताया कि पत्नी सुदामा बाई अहिरवार 49 वर्ष पिछले तीन साल से किडनी खराब होने से डायलिसिस करा रही है। पिछले दिनों जानकारी लगी कि मेडिकल अस्पताल जबलपुर में भर्ती के मरीज का ब्रेन डेथ हो गया और उसके परिजन किडनी डोनेट करना चाहते हैं।इस संबंध में मेट्रो अस्पताल प्रबंधन से बात कर मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सुदामा बाई को आज मेट्रो अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट होगी।
कल भर्ती







