ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शादी से मना करने पर पिता ने बेटी की गोली मारकर की हत्या : आरोपी पिता गिरफ्तार, भाई फरार ….वारदात से हड़कंप

ग्वालियर lग्वालियर में शादी से मना करने पर गुस्साए पिता ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है l बताया जा रहा है कि वारदात से पहले बेटी ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें उसने बताया था कि वह एक आगरा के रहने वाले युवक से प्यार करती है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl

 

पिता हत्या के बाद 10 मिनट तक पिस्टल और कट्टा लहराता रहा है। घटना मंगलवार रात 8 बजे आदर्श नगर महाराजपुरा की है। चार दिन बाद 18 जनवरी को छात्रा की शादी होने वाली थी।

 

महाराजपुरा आदर्श नगर निवासी तनु गुर्जर (20) के पिता महेश सिंह हाईवे पर महेश ढाबा का संचालन करते हैं। घर में तनु की शादी की तैयारियां चल रही हैं। अचानक महेश गुस्से से तमतमाता हुआ पहुंचा और पिस्टल से उसके चेहरे पर गोली मार दी। गोली लगते ही तनु अचेत होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां बेटी तनु की लाश खून से सनी पड़ी थी। उसका चेहरा पूरा बिगड़ चुका था। पिता कट्टा लेकर और चचेरा भाई राहुल पिस्टल लेकर खड़ा था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चचेरा भाई फरार हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button