जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

विजयनगर शाही पैलेस में हर्ष फायर ,महिला घायल: शादी समारोह में घटना

जबलपुर,यशभारत। विजयनगर शाही पैलेस बारात घर में उस समय भगदड़ मच गई जब हर्ष फायर करने पर एक महिला घायल हो गई। घटना मंगलवार की रात शादी समारोह की है। घटना के बाद हर्ष फायर करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया।
विजय नगर पुलिस ने बताया कि 30 नवंबर मंगलवार की रात श्रीवास्तव परिवार का विजय नगर में एसबीआई चौक के पास शाही पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। रात में करीब 10:30 बजे सभी लोग समारोह में खुशियां मना रहे थे,इसी दौरान बिलहरी निवासी अजय सिंह बघेल नामक युवक ने बंदूक से हर्ष फायर करना शुरू कर दिया। हर्ष फायर के दौरान बंदूक लोड करते हुए एक गोली नीचे चल गई।

कान के पास महिला को लगा छर्रा
पुलिस के अनुसार दीक्षितपुरा निवासी 40 वर्षीय महिला भी शादी समारोह में शामिल होना विजय नगर पहुंची थी। महिला अपने रिश्तेदारों के साथ खाना खा रही थी इसी दौरान अजय सिंह बघेल द्वारा हर्ष फायर किया गया लेकिन उनका हाथ फिसल गया और महिला के कान को छूते हुए छर्रा निकल गया जिससे महिला नीचे गिर गई। कान के पास चोट आने के कारण महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने हर्ष फायर करने वाले आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu