जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव,  मच गया हड़कंप :  पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत:-सिवनी मुख्यालय से कटंगी नाका क्षेत्र में शमशान घाट के पास एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और डूंडा सिवनी पुलिस जांच कर रही है जानकारी के अनुसार सुबह के समय कुछ लोगों ने एक महिला को सड़क से लगभग 100 मीटर दूर मृत अवस्था में देखा।

 

जिसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी और डूंडा सिवनी थाना प्रभारी, सीएसपी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। और अज्ञात महिला के शव का का पंचनामा बनाकर जांच की जा रही है। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। फिलहाल यह पता नही चल पाया है कि महिला कौन है और कही की रहने वाली।

 

इस मामले में सिवनी सीएसपी पूजा पांडे का कहना है कि महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किन परिस्थितियों में महिला की मृत्यु हुई है। अभी मृतक महिला के शव की शिनाख्त नही हो पाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button